उप सचिव पद पर कार्यरत निधि तिवारी बनीं प्रधानमंत्री मोदी की निजी सचिव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी स्टाफ में फेरबदल किया गया है,अभी तक उप सचिव पद पर कार्यरत निधि तिवारी को प्रधानमंत्री मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव  के पद पर भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी की नियुक्ति की गई है. DoPT की तरफ से जारी आदेश के अनुसार निधि तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय  में उप सचिव के रूप में कार्यरत थीं लेकिन अब उनकी नियुक्ति पीएम की पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में की गई है.निधि तिवारी को 2022 में पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया था। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए काम कर रही थीं।इसके अलावा वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आती हैं। निधि तिवारी के सराहनीय काम को देखते हुए उन्हें प्रमोशन दिया गया है।

निजी सचिव के तौर पर निधि तिवारी का काम बेहद अहम होने वाला है। वह पीएम मोदी के कार्यक्रमों का समन्वयन, बैठकों का आयोजन और सरकारी विभागों के साथ संपर्क से संबंधित कामकाज देखेंगी। आदेश के मुताबिक निधि तिवारी का वेतन पे मैट्रिक्स स्तर 12 के मुताबिक निर्धारित होगा।

निधि तिवारी की प्रतिभा सिर्फ उनके कार्यक्षेत्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने प्रशिक्षण काल में भी असाधारण प्रदर्शन किया। 2016 में, IFS के 2014 बैच के लिए आयोजित समारोह में उन्हें एंबेसडर बिमल सान्याल स्मृति चिह्न और बेस्ट ऑफिस ट्रेनी का पुरस्कार मिला। इसके अलावा, उन्हें सर्वोत्तम शोध प्रबंध के लिए भी सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह ने प्रदान किए थे। यह साफ दर्शाता है कि शुरुआत से ही निधि तिवारी ने न केवल अपनी काबिलियत सिद्ध की, बल्कि डिप्लोमैसी की बारीकियों को भी गहराई से आत्मसात किया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को