RIMS-2 जमीन अधिग्रहण : चंपाई सोरेन बोलें न झुके है नहीं झुकेगें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची के कांके में आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हल जोतो, रोपा-रोपो आंदोलन को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सख्ती और गिरफ्तारियों के बावजूद आदिवासी-मूलवासियों ने हल भी जोता और रोपा भी किया। चंपाई ने आरोप लगाया कि RIMS-2 के नाम पर कभी जमीन अधिग्रहण की बात नहीं आई, फिर भी सरकार बिना नोटिस दिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर रही है। 2013 में जमीन अधिग्रहण कानून बना, उसमें भी कई प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने साफ कहा कि “हमने कभी RIMS-2 का विरोध नहीं किया, लेकिन किसी को भूमिहीन भी नहीं होने देंगे। सरकार को विकास योजनाओं के साथ-साथ मूलवासी-आदिवासियों के हितों की भी चिंता करनी चाहिए।” चंपाई ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जमीन छीनने की कोशिश से खेती-किसानी और झारखंडियों का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा। सरकार का सोच होना चाहिए कि हम योजना को कैसे आगे ले जाये। सोच होना चाहिए कि झारखंडी मूलवासी ने किस तरह से झारखंड को अलग किया। पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंडी का खेती चला जायेगा, वो कहीं का नहीं रहेंगे। चंपाई सोरेन ने कहा कि आज अहले सुबह सात बजे मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कुछ देर के लिए लगा कि आंदोलन सफल नहीं होगा लेकिन वहां के आदिवासी, मूलवासियों ने उसे सफल बनाया। नगड़ी के साथ-साथ, झारखंड के सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है और झारखंड में डेमोग्राफी बदल रहा है, उसे लेकर भी फिर से आन्दोलन में आएंगे। हमारे पूर्वज बंदूक को देख कर कभी नहीं झुके, तो आज भी नहीं झुके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक