साहिबगंज: अयोध्या धाम में उमड़ी श्रद्धा, द्वादश ज्योतिर्लिंगों के माध्यम से दिया गया आत्म-जागृति का संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की साहिबगंज शाखा द्वारा गर्ल्स हाई स्कूल के समीप स्थित अयोध्या धाम प्रांगण में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘द्वादश ज्योतिर्लिंगम- ज्ञान और आत्म जागृति का दिव्य संदेश’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में भारत के सुप्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों के भव्य प्रतिरूप (मॉडल) प्रदर्शित किए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से कोलकाता (बारानगर सेवा केंद्र) से पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी किरण दीदी ने ज्योतिर्लिंगों के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा: “सोमनाथ से लेकर विश्वनाथ तक, शिव के हर नाम में उनके दिव्य कर्तव्यों का परिचय मिलता है। यहाँ तक कि श्रीराम ने रामेश्वरम में और श्रीकृष्ण ने गोपेश्वर में शिव की आराधना की, जो सिद्ध करता है कि शिव ही देवों के देव और सर्वोपरि परमात्मा हैं।”

मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परमात्मा निराकार हैं, इसीलिए उन्हें ज्योति स्वरूप (लिंग) में पूजा जाता है। वे ब्रह्मा, विष्णु और महेश, तीनों सूक्ष्म देवताओं के रचयिता होने के कारण ‘त्रिमूर्ति’ कहलाते हैं।

साहिबगंज सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी बिंदु दीदी ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और ईश्वरीय स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम में आध्या डांस एकेडमी की बच्चियों ने शिव तांडव और भक्ति नृत्यों के माध्यम से परमात्मा के कर्तव्यों का सुंदर संदेश दिया। मंच का कुशल संचालन उप-संचालिका नीतू दीदी ने किया।

इस आध्यात्मिक समागम में राजेश यादव, चेतन भरतीया, डॉ. देवव्रत, कालिदास पाठक, माखन यादव, जागरूक समाजसेवी भरत यादव, श्याम विश्वकर्मा, राजेश अग्रवाल, रश्मि चौखानी, दुर्गा प्रसाद यादव सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को