झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, अगले दो दिनों में और बढ़ेगा तापमान

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, अगले दो दिनों में और बढ़ेगा तापमान
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कड़कड़ाती धूप और बढ़ते तापमान से लोगों का हाल बेहाल है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश जिलों में तेज धूप रही, जिससे घर से निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार को भी झारखंड में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इस दिन घने बादल रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि, बुधवार से मौसम बदल सकता है और तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को घने बादल रहने के आसार हैं, लेकिन बारिश को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

जानिये कहाँ क्या है तापमान

राजधानी रांची में अधिकतम 34 डिग्री, जमशेदपुर में 38 डिग्री, धनबाद में 36 डिग्री, डाल्टनगंज में 35 डिग्री और देवघर में 34 डिग्री तापमान रह सकता है। गर्मी से राहत के लिए लोग मौसम के बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ग्रामीण विकास में अभियंताओं की भूमिका अहम : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

रांची। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड द्वारा आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उत्कृष्ट

अभियंताओं के योगदान से ही बनेगा आधुनिक झारखंड: दीपिका पांडे सिंह

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आधुनिक झारखंड के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम है

रिसालदार बाबा मजार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी , खुशहाली के लिए मांगी दुआ

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। परंपरा के

टाटा मोटर्स बना रही हाइड्रोजन इंजन व ई-व्हीकल, सीएम को कराया अवगत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल