JSSC CGL Exam  की जांच सीबीआई को दे राज्य सरकार – बाबूलाल मरांडी

राज्य के सरकारी टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का घोर अभाव, चहेतों को लाभ पहुंचने के लिए नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां: बाबूलाल मरांडी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज सीजीएल एवं जेएसएस सी परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई को अविलंब सौंपने की मांग की।

श्री मरांडी ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि झारखंड सीआईडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में गोड्डा और गिरिडीह जिले से करीब आठ कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। यदि यह सच है, तो यह स्पष्ट हो चुका है कि जेएसएससी सीजीएल में गड़बड़ी हुई है। साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि इस बड़े फर्जीवाड़े में सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है।

कहा कि ऐसा लग रहा है कि बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को बलि चढ़ाया जा रहा है। सरकार को तुरंत सीजीएल परीक्षा रद्द कर एक उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से करवानी चाहिए और इस घोटाले में शामिल सफेदपोशों को हिरासत में लेना चाहिए।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक