दस वर्षीय सत्यम गंगा में लापता, खोजबीन जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहेबगंज: शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी साहेबगंज ओझा टोली गंगा घाट पर रविवार को दस वर्षीय सत्यम कुमार तांती गंगा नदी में डूब गया। सत्यम संतोष तांती का पुत्र है।

जानकारी के अनुसार, सत्यम सुबह अपने चाचा गुड्डू तांती के साथ गंगा स्नान करने गया था। गुड्डू तांती ने बताया कि स्नान करने के बाद जब वे घर जाने के लिए गंगा नदी से निकले, तो सत्यम रास्ते से वापस लौट गया। जब सत्यम दिन के 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

फिलहाल गंगा नदी में सत्यम की खोजबीन जारी है। इस घटना को लेकर परिजनों ने गंगा नदी थाना में आवेदन देकर बच्चे की तलाश में मदद की गुहार लगाई है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक