बीचपुरा पंचायत के दनवार गांव में तेज आधी व बारिश से तीन घर का छप्पर व दीवार क्षतिग्रस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोरियो। अंचल क्षेत्र के बीचपुरा पंचायत के दनवार गांव में तेज आधी व बारिश से तीन घर का छप्पर व दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित हलिम अंसारी, नजीर अंसारी, अब्दुल हलिम ने बताया कि बीते रात को पूरे परिवार गहरी नींद में सोए हुए थे अचानक देर रात को तेज आंधी व बारिश के कारण कच्चा मकान का छप्पर का उड़ा ले गया एवं दिवाल ढह गया।

आनन फानन में खुद को बचाने के चक्कर में भींगते हुए बच्चों के साथ पड़ोसी के घर में रात भर शरण लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि बारिश इतना तेज था कि घर में रखा सारा अनाज, कपड़ा, बर्तन सबकुछ बर्बाद हो गया है। पीड़ितों ने बताया कि फिलहाल रहने व खाने के लिए कुछ नहीं है। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा व आर्थिक सामग्री की मांग की है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक