अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अटास यूनिट ने जिला प्रशासन के सहयोग से खेल भवन में मनाया योग कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार : अटास यूनिट, कटिहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से खेल भवन सह व्यायामशाला परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को उजागर करने और इसे विश्व स्तर पर अपनाने के लिए समर्पित है। यह 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस था।
इस अवसर पर राष्ट्रपति रोवर सह एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर्स स्काउट जिला कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का विचार रखा था। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्य देशों ने भारत के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। 21 जून का महत्वयोग दिवस के लिए 21 जून का दिन इसलिए चुना गया। क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन का कई संस्कृतियों और धर्मों में विशेष आध्यात्मिक और भौगोलिक महत्व है।
कार्यक्रम में स्काउट आर्यन कुमार,मोहित कुमार,स्पर्श कुमार,मो०अफजल,गाइड मुस्कान कुमारी,प्रिया कुमारी,चंदा कुमारी ,अंजलि कुमारी,दीपाली कुमारी,राम बाबू ( जिला संगठन आयुक्त स्काउट सह आटास मेंबर ,राजेश कुमार वर्मा राष्ट्रपति रोवर सह एसोसिएशन ऑफ टॉप अचीवर्स स्काउट जिला कोऑर्डिनेटर ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित