अंधविश्वास से ऊपर स्वास्थ्य, समय पर इलाज ही जीवन की सुरक्षा: जोबा माझी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पश्चिमी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए जागरूकता और उपचार का केंद्र बना। मेले की मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा लोगों से अंधविश्वास छोड़कर समय पर चिकित्सकीय उपचार अपनाने की अपील की। अपने संबोधन में सांसद जोबा माझी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र जंगल और पहाड़ों से घिरा होने के कारण यहां आज भी अंधविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी देखने को मिलती है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपायों में समय न गंवाएं, बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक के पास जाकर इलाज कराएं, क्योंकि देरी होने पर बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। स्थानीय लोगों की मांग पर सांसद ने छोटानागरा क्षेत्र के लिए एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए कहा कि संचालन की व्यवस्था सुदृढ़ होते ही एम्बुलेंस की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य मेला के दौरान सांसद ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इससे पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। मेले में पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का संचालन यशवंत कटियार ने किया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, उप प्रमुख दीपक एक्का, बंधना उरांव, मानुएल बेक, सीताराम गोप, मोहम्मद उमर, अजहर अली सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भैंस लेकर दुमका जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल, भैंस की भी गई जान

पथरगामा : प्रखंड थाना क्षेत्र के माल रामपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो

मुहर्रम को लेकर मधुरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया ताजिया जुलूस का निरीक्षण

मेहरमा, प्रतिनिधि : मुहर्रम पर्व के अवसर पर मेहरमा प्रखंड अंतर्गत मधुरा गांव में निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद

न्यू पुलिस लाइन में एटीएम व झारखंड पुलिस सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को धर्मूडीह स्थित न्यू पुलिस लाइन परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम और झारखंड पुलिस सेल्फी

शहीद देव कुमार महतो के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

महागामा संवाददाता : नगर के वीर सपूत शहीद देव कुमार महतो का शहादत दिवस शुक्रवार को पूरे सम्मान, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया।