अकबरनगर में जलजमाव से राहत, वार्ड 2, 5 और 9 की सड़कों पर ईंट बिछाने का काम शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: नगर पंचायत अकबरनगर ने बरसात के दौरान जलजमाव से परेशान लोगों को राहत देने के लिए वार्ड संख्या 2, 5 और 9 की सड़कों पर अस्थायी रूप से ईंट बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से जलभराव और कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके थे।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए फिलहाल अस्थायी समाधान के रूप में ईंट बिछाई जा रही है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि बारिश समाप्त होने के बाद सड़कों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र की जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन