अखिलेश यादव ने दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामगढ़ (नेमरा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास नेमरा पहुंचे। उन्होंने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन और अन्य परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन से भी आत्मीय भेंट की। बातचीत के दौरान अखिलेश भावुक हो गए और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा झारखंड आपके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि गुरुजी ने अपना जीवन आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित और वंचित समुदायों के कल्याण के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, आदर्श और व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। अखिलेश यादव ने गुरुजी को एक प्रभावशाली जननेता बताया, जिन्हें युगों तक याद किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की