अग्निवीर वायु पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : भारतीय वायु सेना (आई ए एफ ) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 जनवरी, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर शुरू होगा।

उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 7 जनवरी 2025 सुबह 11 बजे से 27 जनवरी 2025 रात 11 बजे तक भारतीय वायु सेना की वेबसाइट पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस भर्ती में 1 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008( दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्में अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। साथ ही इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की वेबसाइट से ले सकते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी