अजय कुमार बने छात्र–युवा आजसू के संथाल प्रभारी, निर्मल उरांव को मिला रांची एसटी प्रकोष्ठ का जिम्मा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : आजसू पार्टी ने संथाल परगना में संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के निर्देश पर प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने विभिन्न जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। संथाल परगना प्रमंडल में छात्र–युवा आजसू के प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय महासचिव अजय कुमार को दी गई है, जबकि दिलीप किस्कू को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विभिन्न जिलों में निम्नलिखित नेताओं को जिला प्रभारी बनाया गया है: दुमका: अरुण महतो एवं विक्रम सिंह साहिबगंज: आलोक जॉय पाल एवं मनोज मरांडी गोड्डा: सचिन कुशवाहा एवं ध्रुव साह देवघर: संजीव महतो एवं देवेंद्र महतो जामताड़ा: मनोज सिंह मेलर एवं विनोद प्रसाद पाकुड़: चतुरानन पांडे एवं केदार महतो प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी को संथाल परगना में नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिला प्रभारी अपने-अपने जिलों में बैठक कर शीघ्र प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति करें और ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की