अजहर इस्लाम पर बाल श्रमिक से काम कराने का आरोप, FIR दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: अजहर इस्लाम पर बाल श्रमिक से काम कराने के आरोप में कानूनी शिकंजा और कस गया है। पहले से निषेधाज्ञा उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और धमकी देने के मामलों का सामना कर रहे पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के खिलाफ अब श्रम विभाग ने भी एक नई प्राथमिकी दर्ज कराई है।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह निरीक्षक अनुप्रिया सोरेन की लिखित शिकायत के आधार पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, जानकीनगर स्थित अजहर इस्लाम के आवास से पुलिस ने एक बाल श्रमिक को मुक्त कराकर धावा दल को सौंपा था। आरोप है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे से घर में साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा था, जो बाल एवं अल्पव्यस्क श्रमिक (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) का उल्लंघन और संज्ञेय अपराध है।

श्रम अधीक्षक गिरीश चंद्र प्रसाद ने बताया कि मुक्त कराए गए बाल श्रमिक को जिला बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। उनके निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले जानकीनगर में भूमि विवाद को लेकर संबंधित जमीन पर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा निषेधाज्ञा लागू की गई थी। आरोप है कि आदेश के बावजूद वहां कार्य कराया जा रहा था। जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में अजहर इस्लाम, अली अकबर, निजी सुरक्षाकर्मियों और मजदूरों के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को घर में साफ-सफाई का कार्य करते देखा, जिसके बाद उसे मुक्त कराकर श्रम विभाग को सूचना दी गई।



kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन