अज्ञात स्कार्पियो चालक ने स्कूटी चालक को धक्का मार कर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तालझारी: राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक सबदारा फाटक के समीप एक अज्ञात स्कार्पियो चालक ने स्कूटी चालक को धक्का मार कर फरार हो गया। राजमहल प्रखंड के जदुआ टोली निवासी जोसेफ टुडडू अपने दोस्त के साथ कल्याणचक चुड़ा कुटाने मिल आया था। चुड़ा कुटा कर वापस कल्याणचक से तालझारी के रास्ते जदुआ टोली अपने घर जा रहा था की राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक फाटक के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात स्कॉर्पियो चालक ने स्कूटी चालक जोसेफ टुड्ड 15 और उसका साथी किशुन हेम्ब्रम 16 को जोरदार टक्कर मार तीनपहाड़ की ओर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद दोनो सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर ही गीर गया ।स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सुचना बाबा के द्वारा राजमहल थाना प्रभारी को दी गई। सड़क पर चल रहे राहगीर ने 108 एम्बुलेंस को घटना की सुचना देते हुए सड़क सुरक्षा नेक नागरिक प्रजापति प्रकाश बाबा को दी। घटना की खबर पाते ही बाबा घटनास्थल पर पहुंच, एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी लेकर पहुंचे।जहां उनका ईलाज एन एम संगिता कुमारी एवं ड्रेसर रोहित कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया और बाबा के द्वारा परिजन को घटना की सुचना दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लीऐ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।परिजन को हिदायत भी दिया गया की नाबालिग बच्चे से वाहन चलवाना खतरनाक है और सड़क सुरक्षा नीयमों की अवहेलना है।बाबा ने जोसेफ के मां को दो मोबाइल, स्कूटी का चाभी एवं अन्य सामान जो दुर्घटना स्थल से मिला था दे दिया गया। तालझारी, महराजपुर एवं कल्याणचक की सड़कों में दिसंबर महीने में दुर्घटना ज्यादा हुई है। दुर्घटना का मुख्य कारण नशे में गाड़ी चलाना।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन