अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति रद्द पर भड़के लालू यादव, अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपु :.टीएमबीयू के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत 70 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति रद्द किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीएमबीयू एसएसएआई के अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि टीएमबीयू प्रशासन के द्वारा अतिथि शिक्षकों को हटाए जाने को लेकर जारी किए अधिसूचना में लोकभवन के जिस पत्र का जिक्र किया जा रहा है उसमें पूरी नियुक्ति प्रक्रिया में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए नियुक्त अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने के साथ-साथ नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है । लोकभवन द्वारा जारी निर्देश का आंशिक अनुपालन करते हुए सिर्फ अतिथि शिक्षकों को हटाया जाना तथा नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया जाना लोकभवन के निर्देश का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन है । टीएमबीयू प्रशासन यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मियों पर कठोर कार्रवाई करे ।अन्यथा, टीएमबीयू प्रशासन के खिलाफ उग्र आन्दोलन किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार