अदाणी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को बांटी खेल सामग्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पीरपैंती/कहलगांव: ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने गुरुवार को पीरपैंती और कहलगांव प्रखंड के कई सरकारी विद्यालयों में खेल सामग्री का वितरण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कैरम बोर्ड सहित विभिन्न खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई।

यह खेल सामग्री नवादा, परशुरामचक, नंदगोला, एकडारा, गोघट्टा और किशुनदासपुर समेत कई गांवों के सरकारी विद्यालयों को दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद रहे।

विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल सामग्री मिलने से विद्यार्थियों की खेलों में रुचि बढ़ेगी और उन्हें नियमित अभ्यास का बेहतर अवसर मिलेगा। वहीं, विद्यार्थियों ने भी खुशी जताते हुए अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कुरसेला के कन्या उच्च विद्यालय में बालिकाओं की एनीमिया जांच, दवा भी वितरित

कुरसेला (कटिहार)। प्लस टू संपत राज देवी कन्या उच्च विद्यालय में मंगलवार को आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) की टीम द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य की

डीएस कॉलेज कटिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं छात्रों की समस्याएं

दर्शन साह महाविद्यालय (डीएस कॉलेज), कटिहार में बिहार सरकार की पहल पर छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग

कटिहार के स्कूली बच्चे अब बिना सरकारी खर्च के सीखेंगे कोडिंग, डीएम की अनोखी पहल

डीएम आशुतोष द्विवेदी की अनोखी पहल, तकनीकी कॉलेजों के प्रोफेसर स्वेच्छा से दे रहे प्रशिक्षण प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार के सरकारी और मॉडल स्कूलों के

कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला पंचायत संसाधन केंद्र, कटिहार में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन