अमड़ापाड़ा: मुख्य सड़क पर एक सप्ताह से खड़ी बस बनी हादसे का कारण, कार्रवाई की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमड़ापाड़ा: साहेबगंज-गोबिंदपुर मुख्य मार्ग पर छोटा पहाड़पुर के समीप पिछले एक सप्ताह से लावारिस हालत में खड़ी जगदम्बा ट्रेवल्स की बस राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच खड़ी बस के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य सड़क पर बस खड़ी रहने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे छोटे-बड़े वाहनों और भारी ट्रकों को एक-दूसरे को पार करने में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के लिए सड़क के बीचों-बीच खड़ी बस दुर्घटना का कारण बन सकती है। खासकर रात के समय और मोड़ के पास वाहन चालकों को बस का समय पर पता नहीं चल पाता, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।

ग्रामीणों और वाहन चालकों ने अमड़ापाड़ा पुलिस एवं जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारु बनाया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेला की तैयारी तेज, सूर्य सरोवर तट पर होगी गंगा आरती

गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा मेला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर की सजावट

एंटी क्राइम अभियान के तहत घोरीचक में वाहनों की जांच, नियम पालन की दी हिदायत

बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक स्थित एनएच पर बुधवार को पुलिस ने एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश

मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने मेहरमा में NH-133 किया जाम, वार्ता के बाद सौंपा ज्ञापन

मेहरमा में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग स्थित मेहरमा चौक मोड़ के पास एनएच-133 को जाम कर दिया।

प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर चुनपाड़ा विद्यालय में भावुक विदाई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी शुभकामनाएं

पाकुड़िया प्रखंड की तेतुलिया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुनपाड़ा में बुधवार को प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया