अमड़ापाड़ा में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक, शिबू सोरेन की प्रतिमा अनावरण में अधिक भागीदारी का आह्वान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा प्रखंड के डाकबंगला परिसर में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पाकुड़ के पुराने डीसी चौक में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष ईमरान अंसारी, संगठन सचिव नाजिर सोरेन, सह सचिव संतोष भगत, नजरुल अंसारी, जिला सदस्य नारायण भगत, संजीत भगत, मंटू भगत, फिलीप मुर्मू, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, वरिष्ठ कार्यकर्ता तनवीर अली, संजय रजक, बेंजामिन मरांडी, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सोनम हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव सुहागिनी मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नाजिर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष इस्लाम अंसारी, प्रखंड सचिव बैजल टुडू, सह सचिव महफूज आलम सहित विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी