अमड़ापाड़ा CHC में स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण, डायरिया रोकथाम पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमड़ापाड़ा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में सहिया, सहिया साथी और बीटीटी के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में डायरिया रोकथाम के तहत ओआरएस, जिंक और ब्लीचिंग पाउडर के सही उपयोग तथा लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में 11 जुलाई को आयोजित होने वाले परिवार कल्याण दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्यकर्मियों को पात्र दंपतियों तक परिवार नियोजन सेवाएं पहुंचाने और कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 18 से 35 वर्ष की युवतियों को कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले