अर्बन हाट में अपराध की साजिश रचते दो युवक गिरफ्तार, हथियार समेत पकड़े गए

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी के कांके थाना क्षेत्र स्थित अर्बन हाट से पुलिस ने दो युवकों को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। इनकी पहचान सुकुरहुट्टू निवासी सौरभ तिर्की और सेमर टोली निवासी रितेश पांडेय के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा और एक धारदार भुजाली भी बरामद की है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन हाट इलाके में दो संदिग्ध युवक हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अर्बन हाट स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में एक कट्टा और एक भुजाली बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पूछताछ में दोनों ने यह स्वीकार किया कि वे शहर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस दोनों से आगे की पूछताछ कर रही है और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक