साहिबगंज:रांगा थाना क्षेत्र के धर्मपुर में चुनावी ड्यूटी में पहुंचे आईआरबी जवान ने बस के लगेज केरियर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। रांगा थाना पुलिस के अनुसार आईआरबी जवान मेघालय के खासी हिल ज़िला निवासी ताई बोर्लिंग मारवेनियम उम्र 40 चुनावी ड्यूटी में साहिबगंज आये हुए थे। इधर उनके शव को सुबह 8 बजे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद ले जाया गया है।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



