आजाद क्रीड़ा मैदान में चेंजिंग रूम निर्माण कार्य का निरीक्षण, जल्द मिलेगी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: नगर पंचायत अकबरनगर अंतर्गत आजाद क्रीड़ा मैदान में निर्माणाधीन चेंजिंग रूम एवं प्रवेश द्वार निर्माण कार्य का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चेंजिंग रूम के निर्माण से खिलाड़ियों को गोपनीयता, सुरक्षा और मानसिक एकाग्रता का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और समावेशी वातावरण तैयार करेगी, जिससे वे खेल गतिविधियों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

इस अवसर पर सशक्त स्थायी समिति सदस्य पिंटू कुमार, मंगल सिंह उर्फ मनीष, आकाश कुमार, अमरजीत आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दियाजोरी चौक में ज्वेलर्स दुकान का शटर तोड़कर चोरी, दुकानदारों में दहशत

महागामा: थाना क्षेत्र के दियाजोरी चौक स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना से इलाके के दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है।

महागामा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई मम्मा की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस

महागामा (संवाददाता): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महागामा सेंटर में ब्रह्माकुमारीज़ की प्रथम प्रशासिका जगदंबा सरस्वती (मम्मा) की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा एवं

बेगूसराय के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

बेगूसराय/कटिहार (प्रवीण कुमार): डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, भर्रा (बेगूसराय) के चार छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त

आईसीडीएस की राज्य स्तरीय रैंकिंग में कटिहार जिला प्रथम, पोषण ट्रैकर में बना अव्वल

  कटिहार (प्रवीण कुमार): निदेशालय, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) बिहार द्वारा जारी पोषण ट्रैकर मई-2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में कटिहार जिले ने प्रथम