आपके साथ, आपके लिए – प्रशासन दिवस पर सभी प्रकार की योजनाओं का जिलास्तरीय टीम ने किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक मंगलवार को प्रशासन दिवस मनाये जाने हेतु सभी प्रखंडों के लिए जिला स्तरीय टीम बनाया गया है। उक्त के आलोक में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम, मनरेगा परियोजना पदाधिकारी मोतिउर् रहमान ने प्रखंड हिरणपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दीलिप एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ क्षेत्र भ्रमण कर सभी योजनाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में सुन्दरपुर -2 आंगनबाड़ी केंद्र देखा जिसमें 10 बच्चों की उपस्थिति पाई गई। सेविका सुष्मिता साहा ने बताया कि पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था नहीं है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसे संज्ञान में लेते हुए इसे ठीक कराने का आश्वासन दिया। बरमसिया क्लस्टर के सिदो-कान्हू आजीविका समूह के द्वारा सखी दिवस का आयोजन का अवलोकन किया। इस दौरान समूह के सचिव कोरोलिना टुडू के द्वारा स्ट्राबेरी की खेती तथा कड़कनाथ मुर्गी पालन, बटेर पालन का जायजा लिया। कोरोलिना ने बताया कि विगत वर्ष लगभग 80 हजार का आय स्ट्राबेरी खेती से हुआ। इस वर्ष हम दुगना आय का उम्मीद करते हैं।

इसके पश्चात धोवाडांगा ग्राम में पेसा ग्राम सभा में महत्वपूर्ण जानकारियां दिया। मध्य विद्यालय, धोवाडांगा का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं बच्चों की शत् प्रतिशत उपस्थिति करने का निर्देश दिया। सावित्री देवी का अबुआ आवास का निरीक्षण किया तथा प्लास्टर कार्य पूर्ण कराने हेतु पंचायत सचिव को निर्देश दिए। धोवाडांगा पंचायत भवन का साफ सफाई का अवलोकन किया तथा इसे दुरुस्त रखने एवं पंचायत भवन के बाहर मनरेगा हेल्पलाईन नंबर 1800 313 4242 अंकित करने का निर्देश दिया। 15 वें वित्त की योजना के तहत नाली निर्माण कार्य देखा।

धान अधिप्राप्ति हेतु देवपुर लैम्प्स का जायजा लिया जहां बताया गया कि 49.92 क्विंटल धान राइस मिल भेजा गया है तथा 5.20 क्विंटल धान स्टाक में है। अब प्रत्येक मंगलवार को प्रशासन दिवस मनाया जाएगा तथा लोगों से जिला स्तरीय पदाधिकारी रूबरू होकर उनके योजनाओं से संबंधित समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। उपायुक्त के इस प्रकार की पहल की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

वहीं महेशपुर प्रखंड में भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पाकुड़ प्रखंड में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, अमड़ापाड़ा प्रखंड में डीआईओ एवं पाकुड़िया प्रखंड में जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत मंडल के द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को