आम के लालच देकर 5 साल की बच्ची से रेप, लोगों में आक्रोश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड के रांची जिले में एक विवाह समारोह में आम का लालच देकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर चान्हो के एक गांव में एक विवाह समारोह के दौरान आम का लालच देकर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अपराध करते समय व्यक्ति नशे की हालत में था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।’बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं। आरोपी शुक्रवार को गांव में एक शादी समारोह में गया था। उसने बच्ची को आम का लालच दिया और उसे पास के एक बगीचे में ले गया। आरोपी ने वहां बच्ची से दुष्कर्म किया।’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा और पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक