तालझरी : प्रखंड में आयुष्मान जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रखण्ड के सभी पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सभी पंचायतों में तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड द्वारा पत्र निर्गत कर जानकारी दी गई है । सभी लोगों का निःशुल्क इलाज हेतू 7द दिसंबर से 10 दिसंबर तक प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर शिविर आयोजित किया जाएगा । जानकारी के अनुसार 7 दिसंबर से 10 दिसंबर को सभी पंचायत में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन कर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। यह आयुष्मान कार्ड, लाल कार्ड पीला कार्ड हरा कार्ड धारकों के सभी सदस्यों का बनाया जाएगा आगे यह भी कहा गया है कि सभी राशन डीलर अपने कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु संबंधित डीलर संबंधित शिविर में सभी कार्ड धारकों को भेजनें/ एवं सहयोग करेंगे। शिविर का आयोजन संबंधित पंचायत के पंचायत भवन में होगा।

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण
गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने




