आयुष विभाग के जांच शिविर का 96 लोगों ने उठाया लाभ, इम्यूनिटी बढ़ाने व लाइफ स्टाइल चेंज करने से जुड़ी सलाह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर : प्रखंड के मोहनपुर गांव में आयुष विभाग की ओर से मंगलवार को आयुष कैंप लगाकर दर्जनों नागरिक एवं बच्चों को इलाज किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डा. कुलेश कुमार एवं डा. लवकुश यादव ने करीब 96 नागरिक वं बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दी।

जानकारी देते हुए डॉ. कुलेश कुमार वं डॉ. लवकुश यादव ने बताया कि कैंप में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया वात, प्रतिश्याय, जीर्ण ज्वर, श्वास रोग, बच्चों से संबंधित रोग, उदर रोग आदि रोगों का परीक्षण निशुल्क किया गया। साथ ही उनको मुफ्त दवाएं भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई।

कैंप में योग प्रशिक्षक तुषार चौरसिया ने लोगों को योगाभ्यास भी कराया। उन्होंने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। उन्होंने बताया कि अगर मनुष्य रोजाना तीस मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो स्वस्थ रह सकता है।

इस अवसर पर मिथुन कुमार दास एवं सहिया एवं अन्य कर्मी मौजूद

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक