आर. के. सिंह का बड़ा आरोप: बिहार में शराब की तस्करी खुद पुलिस करवा रही है!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी का बम फूटा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने अपनी ही सरकार के शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका दावा है कि बिहार में पुलिसवाले ही शराब बिकवाने में जुटे हैं, जिससे राज्य के नौजवान नशे की चपेट में आ रहे हैं.

पुलिस करवा रही है शराब की तस्करी

आरा में एक कार्यक्रम के दौरान आर. के. सिंह ने कहा कि शराबबंदी के बाद बिहार में युवा गांजा-अफीम जैसे नशे के आदी हो गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी खुद शराब की तस्करी करवा रहे हैं.

खुले मंच से अभियंता को फटकार

इतना ही नहीं, आर. के. सिंह का गुस्सा एक अभियंता पर भी फूटा. मंच से ही उन्होंने फोन पर अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें सुनने में आया है कि कुछ विधायकों के इशारे पर टेंडर मैनेज किया जा रहा है. उन्होंने सीधे चेतावनी दे डाली—अगर ऐसा हो रहा है तो जेल भेजवा देंगे.

जेडीयू का पलटवार

आर. के. सिंह के इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी और इसे और सख्ती से लागू किया जाएगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को