इंटरनेशनल सेमिनार ओं ग्रीन केमेस्ट्री-2024, में आभासी रूप से भाग लिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:शनिवार को साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज, रसायन शास्त्र स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 अनिल कुमार ने इंटरनेशनल सेमिनार ओं ग्रीन केमेस्ट्री-2024″ में आभासी रूप से भाग लिया। जिसका आयोजन विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने किया था।उपरोक्त सेमिनार में डॉ0 कुमार ने अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया जिसका शीर्षक सस्टेनेबल एग्रीकल्चर ए पाथवे टू फूड सिक्योरिटी एंड एनवायरमेंटल प्रोटक्शन फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर था। देश-विदेश के शोधार्थियों ने भी अपने-अपने शोध पत्र को सेमिनार में प्रस्तुत किया। डॉ0 कुमार ने सस्टेनेबल एग्रीकल्चर के विभिन्न पहलू जैसे सस्टेनेबल एग्रीकल्चर की जरूरत, प्रैक्टिस आफ सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, गवर्नमेंट स्कीम्स फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, मॉडर्न टूल्स ऑफ़ सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, वर्तमान, भूत, भविष्य की एग्रीकल्चर विधियां, कन्वेंशनल सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, चैलेंज ऑफ सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, आदि पर गहन प्रकाश डाला। सभी ने शोध पत्र को सराहा और वर्तमान समय में सस्टेनेबल एग्रीकल्चर से देश के जीडीपी को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है इस पर भी प्रकाश डाला। पेपर में लेखक के रूप में प्रो0 (डॉ0) सुभाष प्रसाद सिंह, ए एन कॉलेज पटना, प्रो0 (डॉ) संजय कुमार चौधरी, ललित नारायण विश्वविद्यालय, दरभंगा, डॉ0 आनंद मोहन झा, एम एल एस एम कॉलेज, दरभंगा, ऐश्वर्या प्रकाश एवं देवव्रत कुमार, स्नातक छात्र, रसायन शास्त्र स्नातकोत्तर विभाग, साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज थे। रसायन शास्त्र विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने भी आभासी रूप से इस सेमिनार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें अभिषेक आनंद, ऋषभ राज, अंकित कुमार, आशीष कुमार, शिवम कुमार , व अन्य थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न