इरफ़ान अंसारी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

RANCHI:भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और ज्ञापन देकर मांग किया कि विधान सभा चुनाव तक इरफान अंसारी को राज्य बदर कर दिया जाय और उनको नामांकन से रोका जाए साथ ही उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाय।
सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सीता सोरेन जी एक अनुसूचित जन जाति और विधवा महिला है और किसी विधवा महिला को “रिजेक्टेड माल” कहकर संबोधित करना न सिर्फ आदिवासियों का अपमान है बल्कि राज्य और देश के सभी विधवा महिलाओं का भी अपमान है ।कांग्रेस पार्टी का आदिवासी महिला के बारे में क्या सोच है वो अब जग जाहिर हो चुका है।भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 में प्रावधान है कि जो कोई भी व्यक्ति किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा गंभीर अपराध करेगा उसको दंडित किया जाएगा।आज दुर्गा सोरेन जी जीवित होते तो क्या इरफान अंसारी ऐसा व्यक्ति उनकी पत्नी को ऐसा शब्द कह पाते ? प्रतिनिधिमंडल ने इरफान अंसारी के द्वारा कहा गया शब्द का वीडियो भी जमा किया है।
प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मी पात्रो शामिल थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी