ईडी की टीम पाकुड़ में,बांग्लादेशी फर्जी कागजात मामले की कर रही जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : ईडी की टीम मंगलवार को अहले सुबह पाकुड़ में पहली बार धमक पड़ी। ईडी नगर थाना इलाके के हीरानंदनपुर मौजा स्थित आदर्श नगर मोहल्ले में अल्ताफ शेख के घर पर छापेमारी कर रही है।अहले सुबह से ईडी की टीम सीआरपीएफ के जवानों के साथ मौजूद रहकर छापेमारी की कार्रवाई की कर रही है। दोपहर तक ईडी की टीम अल्ताफ के घर रेड का सिलसिला जारी है । चर्चा है कि अल्ताफ पर फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में जांच चल रही है। अल्ताफ कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं, सरकारी योजनाओं का ठेका पट्टा और कई विभागों में सप्लायर का भी काम करते रहे हैं। पाकुड़ में पहली बार ईडी की छापेमारी को ले पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ईडी की टीम अल्ताफ के आलीशान मकान की तलाशी कर दस्तावेज खंगालने का काम कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन