ईशाकपुर रेल फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए ईजरप्पा का प्रतिनिधिमंडल मिला पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : सदर प्रखंड अंतर्गत ईशाकपुर रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले लाखों लोगों को जाम की परेशानी से निजात दिलाने के लिए पहल शुरू हो चुका है।लाखों लोगों में उम्मीद की एक नई किरण जगाने का प्रयास शुरू हो गया है।आम लोगों की परेशानियों को हमेशा से उठाते आ रहे ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष-सह-भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने ईशाकपुर रेलवे फाटक के बंद रहने से परेशानी से जुझते लाखों लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से ओवरब्रिज निर्माण के लिए ईजरप्पा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर को उनके कार्यालय कक्ष में आवेदन सौंपा है।उनके साथ उप महाप्रबंधक (सा•) पूर्व रेलवे वेदप्रकाश,मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक पूर्व रेलवे रोशन कुमार मौजूद थे,साथ ही ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला,सह सचिव व भाजपा के नगर महामंत्री सुशील साहा भी मौजूद थे।भाजपा के जिला पूर्व उपाध्यक्ष एवं ईजरप्पा अध्यक्ष हिसाबी राय ने ईशाकपुर रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले उत्तर छोर पर बसे दर्जनों गांव के लाखों लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए रोड ओवर ब्रिज निर्माण के लिए हिसाबी राय ने का ध्यान आकृष्ट कराने का बीड़ा उठाया है।उन्होंने महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता को पत्राचार कर इस मार्ग से आवागमन करने वाले लाखों लोगों की परेशानियों से अवगत कराते हुए ओवर ब्रिज निर्माण की दिशा में ठोस पहल करने का अनुरोध किया है।महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता को पत्र के जरिए कहा है कि ईशाकपुर रेलवे एलसी गेट नंबर 39/ए/टी काफी व्यस्ततम रेलवे गेटों में शामिल है। ईशाकपुर रेलवे गेट उत्तरी छोर पर बाईपास रिंग रोड पर स्थित है। यह मार्ग पाकुड़ से होकर पश्चिम बंगाल को झारखंड से जोड़ता है। इस मार्ग से अनवरत छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन होता है। इस रेलवे गेट के एक छोर पर पाकुड़ का व्यस्ततम रेलवे यार्ड भी मौजूद है। यहां 24 घंटे रेलवे मालगाड़ियों का शंटिंग होता रहता है। दूसरी ओर एक वेस्ट केबिन भी हैं। इस रेल गेट से ट्रेन एवं मालगाड़ियों का बहुत ज्यादा मूवमेंट है। पैसेंजर से लेकर मेल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों का अत्यधिक आवागमन होता है। जिस वजह से अधिकतर समय रेल गेट बंद रहता है। इसी में छात्रों से लेकर शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, मरीज, न्यायालय आने वाले लोग तथा आम लोग फंस जाते हैं। इस रेल गेट से होकर ईशाकपुर, रहसपुर, ईलामी, नवादा, जयकिस्टोपुर, लखीनारायणपुर, मनिरामपुर, संग्रामपुर, कुमारपुर, विक्रमपुर, बरमसिया, गंधाईपुर, हरिहरा इत्यादि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इन गांवों के लोगों को रेल फाटक में जाम में फंस जाने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यहां ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है। अगर ओवरब्रिज का निर्माण होता है, तो इन गांवों के हजारों लाखों लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी भाजपा नेता हिसाबी राय ईशाकपुर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज बन जाने से ना सिर्फ लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी, बल्कि यह लोगों के लिए वरदान भी साबित होगा। इधर भाजपा नेता हिसाबी राय ने कहा कि महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता श्री मिलिंद देउस्कर ने इस विषय को गंभीरता से लिया है और आर•ओ•बी• निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति जताई और शीघ्र ही उक्त स्थल की जांच कराने की बात कही है एवं 05406 डाउन साहेबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर की समय सारणी को बदलने विस्तार पूर्वक वार्ता के उपरांत मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता रोशन कुमार को उक्त पैसेंजर ट्रेन की समय सारणी बदलने हेतु महाप्रबंधक,पूर्व रेलवे कोलकाता ने अविलम्ब कार्रवाई का निदेश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक