ईसीएल के हुर्रासी साइट से चोरी की गई ट्रांसफार्मर और तांबा का तार बरामद।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अन्य की तलाश जारी।

गोड्डा/ ललमटिया : पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते 12 मई को ईसीएल के हुर्रासी सीएचपी साइड से अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था। जिसके अगले दिन साइट इंचार्ज ने ललमटिया थाने में मामला दर्ज कराया था।
वहीं उक्त मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही।
गिरफ्तार आरोपियों में महागामा के खदारा माल निवासी 59 वर्षीय मोहम्मद सहिद अंसारी और ललमटिया के हरकट्ठा निवासी 27 वर्षीय साहेब राम टुडू शामिल हैं। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर और 7 किलोग्राम तांबा का तार बरामद किया और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
वहीं बताया गया कि गिरफ्तार दो अभियुक्त में से एक शाहिद अंसारी का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले हत्या, आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। इस मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तार हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अश्वनी कुमार, पुअनि सुभाष दास, पुअनि सुरेंद्र कुमार और ललमटिया थाने के सशस्त्र बल शामिल थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल