उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव से मिले एसआरटी कॉलेज के प्राचार्य, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा: सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान एसआरटी महाविद्यालय, धमड़ी के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवर से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह ने प्रधान सचिव को महाविद्यालय की ओर से इस वर्ष प्रकाशित ‘लैंगिक समानता’ विषयक स्मारिका भेंट की। साथ ही उन्होंने कॉलेज में चल रहे विकास कार्यों, विशेषकर निर्माणाधीन नए प्रशासनिक भवन की प्रगति से अवगत कराया और भविष्य में महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित कराने का प्रस्ताव भी रखा।

प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवर ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शैक्षणिक विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत करने तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से महाविद्यालय के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सकेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन