उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाभा के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा के लिए किया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्राणपुर प्रखंड के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाभा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक मो. शाहजहां के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया।

हर घर तिरंगा 2026 महोत्सव के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आम लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापक मो. शाहजहां ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम पूरे उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी सीमाओं की रक्षा से सुरक्षित रहती है, लेकिन आजादी की ताकत शिक्षित और जिम्मेदार नागरिकों से बढ़ती है। इसी उद्देश्य से छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिक होने की भावना को मजबूत करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा सहित स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रम विद्यालय परिवार द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक शेख आसीफ अली, अजीमूल हक, नुजहत बानों, मतीउर रहमान, मरियम खातून, रचना सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, चिंता कुमारी, नौशीन प्रवीण, रोशन आरा, नीरज कुमार श्याम, विकास राम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को