उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेठौरा में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 जारी – अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 234 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग : ललन कुमार मिश्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)। कदवा प्रखंड अंतर्गत गेठौरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेठौरा में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 जारी है। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक ललन कुमार मिश्र के नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी की गई थीं।

मंगलवार को निर्धारित समय सुबह 10 बजे से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम पाली में हिंदी, उर्दू और बांग्ला की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं द्वितीय पाली में दोपहर 1 बजे से कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान की परीक्षा हुई। बुधवार को भी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा आयोजित की गई।

प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक ललन कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक कुल 340 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें से 234 विद्यार्थियों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विभाग की ओर से अन्य विद्यालयों के शिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास ने बताया कि परीक्षा संचालन के लिए विद्यालय के वरीय शिक्षक मोहम्मद हसीबुर रहमान, शिक्षा सेवक मोहम्मद मोहसिन, मोहम्मद सईदुर रहमान तथा प्राथमिक विद्यालय गैरिया के शिक्षक मोहम्मद जमालुद्दीन, राज प्रियदर्शी और मिन्टी कुमारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा के दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

केंद्राधीक्षक ललन कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ बैठाया गया। प्रत्येक बेंच पर दो छात्र-छात्राओं को बैठाया गया और उनके बीच उचित दूरी बनाए रखी गई। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराई गई और शिक्षकों ने परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी निभाई। वरीय शिक्षिका अंकिता कुमारी ने परीक्षा प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में कक्षा 6 से 8 के लिए संस्कृत की परीक्षा होगी। 18 सितंबर को शैक्षणिक गतिविधियों के मूल्यांकन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा। 19 सितंबर को कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रथम पाली में हिंदी तथा द्वितीय पाली में हिंदी भाषण की परीक्षा होगी। 20 सितंबर को शैक्षणिक गतिविधियों के मूल्यांकन एवं ग्रेडिंग का निर्धारण किया जाएगा।

परीक्षा अवधि के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत भोजन भी कराया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार निर्धारित मेनू के अनुसार स्वच्छता का ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की रसोइया मोसमात अरसदी, रूपा देवी और मोहम्मद रईस आलम मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत