उधवा झील सह पक्षी अभ्यारण्य स्थित गेस्ट हाउस परिसर में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रेस की बैठक आयोजित कर उधवा प्रखंड इकाई का गठन किया गया। बैठक में पत्रकार हितों, संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से राकेश रमन सरकार को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।




