उपायुक्त ने की कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, कहा – जिले में कृषि क्षेत्र में अपार संभावनायें, योजना से पात्र किसानों को जोड़े…

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : सोमवार को गोपनीय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मनीष कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित पीएम कुसुम योजना, पीएम किसान योजना एवं झारखंड कृषि ॠण माफी योजना की समीक्षात्मक बैठक की।

उपायुक्त ने सर्वप्रथम पीएम कुसुम योजना के समीक्षा के क्रम में द्वितीय वर्ष 2023-24 में 34 किसानों को अप्रूव्ड योजना को संबंधित जरेडा के माध्यम से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 32 लाभुकों को अप्रूव्ड कर तुरंत योजना का लाभ दिलाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में दस दिनों के अंदर एक हजार किसान को ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया गया।

पीएम किसान योजना के समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पीएम किसान अंतर्गत किसानों का डाटाबेस को मर्ज करते हुए गलतियां/ खामियां को अलग करने एवं लंबित डाटा अंतर्गत ई-केवाईसी 4 हजार से कम कर 2 हजार तक लाने का निर्देश दिया गया। कृषि से संबंधित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को कार्य करने हेतु एवं पीएम किसान में त्वरित गति से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

वहीं झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत दर्शाए गए 1254 लंबित किसानों को दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधते हुए ई-केवाईसी की प्रकिया करायीं जाएं। आवश्यकतानुसार उक्त क्षेत्र में कैम्प करवाते हुए ई-केवाईसी को पूर्ण करवायें।

इसके अलावा चितलो फार्म लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत कृषि फार्म चितलो में कृषक पाठशाला योजना के क्रियान्वयन हेतु संस्था स्कोप को निर्देश दिया की त्वरित गति से कार्य करते हुए देखने, दिखाने कार्य का प्रदर्शन करें। साथ ही पेपर पर चितलो फार्म का मानचित्र अंकित करते हुए कायों का बिंदुबार दर्शाया जाए।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की