उपायुक्त ने सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को सुगमतापूर्वक धरातल पर उतारने के लिए कर्मियों, अधिकारियों, ग्राम पंचायत मुखिया का कराया एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : बुधवार को पाकुड़ के रविन्द्र भवन टाऊन हॉल में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित कर्मियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जो जमीनी स्तर पर लोगों को लाभान्वित करने से जुड़ी है उसे सुगमतापूर्वक ससमय लाभुकों तक पहुंचाना है।

जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं मुखियाओं की उपस्थिति में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

कार्यशाला के शुरूआत में जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले तथा भीएलई डिजिटल पंचायत का लाभ लोगों तक पहुंचाये इसके लिए मुखिया तथा पंचायत सचिव का रोल महत्वपूर्ण है, उसे निभाएं।

इसके पश्चात अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने आपदा एवं दुर्घटना में लोगों को मिलनेवाली सरकारी सुविधाओं एवं मुआवजा की जानकारी दी। शीतलहरी को ध्यान में रखते हुए सभी अंचल तथा नगर परिषद के द्वारा चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था के बारे में बताया।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडियस बाड़ा ने अपने विभाग से छह तरह की मिलने वाली सुविधाओं को बताया। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली शिक्षा, सुविधा एवं सेवा लाभ के बारे में बताया। उन्होंने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कन्यादान योजना तथा मातृ वंदना योजना की भी विस्तृत जानकारी दी।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि किसानों का निबंधन सर्वप्रथम धान अधिप्राप्त करने से पूर्व किसानों को उपार्जन साईट पर निबंधन होना अनिवार्य है। किसानों का निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन आवेदन के साथ भौतिक आवेदन अपने नजदीक अंचल कार्यालय में समर्पित करना अनिवार्य होगा। किसानों से धान की अधिप्राप्ति बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। किसानों से धान की अधिप्राप्ति होने के उपरात 48 घंटे के अन्दर सरकार द्वारा निर्धारित किये गये समर्थन मूल्य का 50% की राशि का भुगतान किया जाता है। इस बार खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में लक्ष्य 2 लाख क्विंटल का लक्ष्य है। समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल होगा।

उप विकास आयुक्त, महेश कुमार संथालिया ने इस कार्यशाला की महत्ता को बताते हुए कहा कि जैसे उपायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में चुनाव के सभी आयामों में पाकुड़ अव्वल रहा उसी तरह हम सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अव्वल बनने का प्रयास करें। इस पहले कदम में हमने अबुआ आवास में राज्य में अव्वल हैं तथा मनरेगा में तीसरे पायदान पर है उसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी हम पहले पायदान पर आने के लिए सुनियोजित रूप से कार्य करें।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं/बालिकाओं के कानूनी प्रावधानों जैसे-शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दिए तथा बच्चों के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया के दुष्प्रयोग से बचने आदि, मुद्दों पर आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध से लोगों को सतर्कता बरतने के उपाय बताए।

उपायुक्त मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक कैसे सुगमता और पारदर्शिता से पहुंचे इस दिशा में समेकित प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने पंचायत सचिव एवं मुखियागण से क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने तथा प्रतिदिन पंचायत सचिवालय को समय पर खोलते हुए आने वाले व्यक्तियों का शिकायत सुनकर उनका समाधान करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभागों के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को गति देते हुए समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि राशन सही समय पर मिले, पेंशन से कोई योग्य लाभुक वंचित नहीं रहे। उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति, मंईया सम्मान योजना, साईकिल वितरण, म्युटेशन, अबुआ आवास, मनरेगा योजना, आपूर्ति विभाग, कुसुम योजना आदि के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उपायुक्त ने सभी को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। 08 दिसंबर से 10 दिसम्बर तक चलने वाली पोलियो अभियान के बारे में सभी की सहभागिता से ‘एक भी बच्चा छूटे ना’ का नारा देते हुए पोलियो अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईंमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्म एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, मुखिया समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक