उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने हिट एंड रन में पीड़ित आश्रितों से प्राप्त कुल 05 आवेदक को 2 लाख करके मुआवजा राशि का किया वितरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिला प्रशासन के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोक लगाने हेतु तथा सड़क सुरक्षा का प्रचार प्रसार हेतु जिला सड़क दोस्त का चयन किया गया जिसमें पाकुड़ बीएड कॉलेज एवं राज प्लस टू हाई स्कूल के चयनित 13 बच्चों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोक लगाने एवं लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन के साथ सड़क दुर्घटना में हिट एंड रन के तहत एवं अच्छा सेमीरिटन नेक नागरिक से मिलने वाले मुआवजा की राशि का ज्यादा से ज्यादा लोग को लाभ दिया जाए। इसी उद्देश्य से आज जिला समाहरणालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के शुरुआत में जिला अंतर्गत घटित सभी 19 सड़क दुर्घटना हिट एंड रन मुआवजा में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा कुल 5 ग्रसित आवेदकों को सरकार के द्वारा दिए जाने वाले मुआवजा की राशि 2 लाख सभी 05 आवेदकों को चेक एवं कम्बल का वितरण किया गया। दो पहिया वाहन का परिचालन सावधानी बरतने हेतु 15 चालकों को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हेलमेट केवल पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि हेलमेट आपको सड़क दुर्घटना होने से बचने के लिए होता है। इसका उपयोग सभी बाइक चालक आवश्य करें।

कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, प्रशासक नगर परिषद, मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक समेत अन्य अनुपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण