पाकुड़: एआईएमआईएम के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड के पाकुड़ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान को तेज करने का संकल्प लिया।

पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देशानुसार एआईएमआईएम जिला पाकुड़ की ओर से गांधी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह में एआईएमआईएम के प्रदेश महासचिव मो. नसीम अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने, सदस्यता अभियान को तेज करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. शमसाद आलम का फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने तथा पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

समारोह में मिथलेश कुमार ठाकुर, रफीक अहमद, साईबर रहमान, नासिर हुसैन, याफोस अली, मो. महाफिजुर रहमान, अहमदुल्लाह, मुशर्रफ हुसैन, अनवर आलम, मकबूल शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, पत्रकारों और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

प्रेमचंद जयंती पर आज होगा लोकमंच का विशेष कार्यक्रम, ‘प्रेमचंद और उनका साहित्य’ विषय पर व्याख्यान

मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर गोड्डा की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था लोकमंच की ओर से शुक्रवार शाम 5 बजे गांधी मैदान स्थित इनडोर

पहले सावन सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए कांवरिये

सावन मास की शुरुआत होते ही गोड्डा जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। पहले सावन सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक

बसंतराय बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री हटाने के निर्देश

बच्चों के फूड पॉइजनिंग से बीमार होने और बाजार में एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। मामले

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित, ड्यूटी कलेक्टर ने बढ़ाया उत्साह

पाकुड़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। अभियान