एके-47 लेकर घूम रहा था गैंगस्टर छोटू धनबादिया, एसटीएफ ने किया ढेर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद/ प्रयागराज: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार देर रात प्रयागराज के शंकरगढ़ क्षेत्र में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन को एक मुठभेड़ में मार गिराया। झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बन चुका छोटू अपने पास एके-47 और पिस्टल लिए हुए था। एसटीएफ को खुफिया इनपुट मिला था कि वह प्रयागराज में बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस के अनुसार, एसटीएफ ने शिवराज चौराहे के पास छोटू को घेरने की कोशिश की तो उसने अचानक एके-47 और 9एमण पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से एके-47, एक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। छोटू धनबादिया झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर था, जिस पर धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं का आरोप था। बिहार-झारखंड में फैले उसके नेटवर्क को लेकर लंबे समय से खुफिया एजेंसियां सतर्क थीं। धनबाद पुलिस ने उस पर4 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। छोटू कभी गैंगस्टर अमन सिंह का खास शूटर था। अमन के जेल जाने के बाद उसने खुद का गैंग बना लिया और वर्चस्व की जंग छेड़ दी। 3 दिसंबर 2023 को अमन सिंह की जेल में हत्या कर दी गई, जिसकी जिम्मेदारी आशीष रंजन ने सोशल मीडिया पर ली थी। इसके बाद से वह टॉप मोस्ट वॉन्टेड बन चुका था। छोटू के खिलाफ झारखंड और बिहार में रंगदारी, हत्या, शेल्टर माफिया और अवैध हथियारों के दर्जनों मामले दर्ज थे। धनबाद पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की थी, मगर वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक