पाकुड़:शहर के एक होटल में भाजपा की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। समारोह में आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम का भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एडीएन प्रत्याशी के जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता विधानसभा के सभी बूथों पर जाकर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में पुष्पगुच्छ व फूलों का माला पहना कर स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा के नेता दुर्गा मरांडी, निवास मंडल , आजसू पाकुड़ के अध्यक्ष आलमगीर आलम, आजसू साहिबगंज के अध्यक्ष चतुरानंद पांडे , भाजपा संपा साहा, शबरी पाल सहित अन्य यपस्थित थे।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



