एफसी फ्रेंड स्टार ने संत जेवियर को संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक गोल से हराया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया : न्यू स्टार क्लब सोगले टोला पालियादाहा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। स्कूल मैदान पाकुड़िया में प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता दाऊद मरांडी ने बॉल को किक मारकर किया। टूर्नामेंट का फाईनल खेल सोमवार को खेला जाएगा। उद्घाटन प्रतियोगिता संत जेवियर स्कूल बनाम एफसी फ्रेंड स्टार के बीच खेला गया। इस दौरान खेले गए एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में एफसी फ्रेंड स्टार ने 1 गोल से जीत हासिल किया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा ले रही है। जिसके फाईनल में विजेता और उपविजेता, टीम को पुरस्कार के रूप में शील्ड व कप सहित अन्य पुरस्कार देकर नवाजा जायेगा। वहीं युवा नेता दाऊद मरांडी ने दर्शकों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। संथाल परगना के गांव में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हीं छिपी प्रतिभावों को उभारने हेतु यह आयोजन एक प्रयास मात्र है। प्रतियोगियों से आग्रह होगा कि वे खेल के दौरान अनुशासन बनाए रखें और खेल को खेल भावना से खेलकर खिलाड़ियों को बेहतर खेल दिखाने का भी आवाहन किया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष नागेंद्र मरांडी, सचिव स्टेफन मुर्मू उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में