एसआइआर के तहत दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीसी ने किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 के तहत जिले में प्राप्त दावा एवं आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बुधवार को गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बनाए गए दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं और कार्य प्रगति की जानकारी ली।

उपायुक्त ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत पहचान सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से दस्तावेजों की जांच, तथ्यों के सत्यापन और निर्वाचक सूची में दर्ज विवरणों में पाई जा रही विसंगतियों के नियमानुसार निराकरण की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुनवाई स्थलों पर आने वाले नागरिकों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राप्त दावा-आपत्तियों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार निष्पादन करने को कहा। उन्होंने पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि एसआइआर-2026 का उद्देश्य निर्वाचक सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपने नाम और निर्वाचक विवरण की जांच करने की अपील की। साथ ही नाम में त्रुटि, नाम छूटने या किसी अन्य प्रकार की आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराने की बात कही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस