एसएनएमएमसीएच से दिनदहाड़े नवजात की चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात; अस्पताल प्रशासन ने साधी चुप्पी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
धनबाद : धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) से एक नवजात बच्चे की चोरी का गंभीर मामला रविवार को सामने आया है। टुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आदिवासी दंपती का नवजात बच्चा अस्पताल के वार्ड से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई है, वहीं, परिजन रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बच्चे की मां सरिता देवी ने बताया कि वह टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे की रहने वाली हैं। वह अपने पति शालिग्राम मरांडी के साथ बीते 24 दिसंबर को अस्पताल आई थी, जहाँ डॉक्टरों ने सरिता को महिला एवं प्रसूति विभाग में भर्ती किया था। जहां उसने एक लड़के को जन्म दिया। इसी दौरान शनिवार रात एक अज्ञात महिला नर्स बनकर बच्चे की मां के पास पहुंची और बच्चे की जांच की बात कह वह उसे वार्ड से लेकर निकल गई। बच्चे की मां सरिता देवी ने नर्स बन उसके बच्चे को ले जारी महिला का पीछा भी किया, लेकिन वह शातिर महिला अचानक से कही गायब हो गई। जब काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आया, तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज जांच के दौरान एक महिला जो अपने मुंह पर मास्क लगाए नवजात बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए साफ दिखाई दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान और तलाश में जुट गई है। इधर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते, तो इस तरह की घटना नहीं होती। उन्होंने बच्चे को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। वहीं, अस्पताल वरीय प्रबंधक डॉ. सुमन कुमार और सरायढेला थाना इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना सरायढेला पुलिस को दे गई है। फिलहाल पुलिस और अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि नवजात को सुरक्षित बरामद करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन