उधवा:विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी व निर्वाची पदाधिकारी ने बंगाल से सटे राधानगर थाना अंतर्गत चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राधा नगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारियों से विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी लिया। जिसमें बंगाल से झारखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों की रजिस्टर में सूची व सक्रियता की जांच की। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी को रोस्टर के अनुसार अलर्ट होकर वाहनों के संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर कई अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर
दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की




