एसडीपीओ वरुण कुमार रजक ने मेहरमा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) महगामा वरुण कुमार रजक ने रविवार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय, मेहरमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।

एसडीपीओ ने पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

बैठक के दौरान मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी एडमिन मिंज, बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह और मेहरमा थाना प्रभारी सौरव कुमार ठाकुर मौजूद रहे।

एसडीपीओ ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने, आपसी तालमेल बनाए रखने और क्षेत्र में किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटने का निर्देश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन