एसपी मुकेश कुमार ने मेहरमा थाना का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा/मेहरमा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बुधवार को मेहरमा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विभिन्न अभिलेखों और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी चौकीदारों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट प्रत्येक माह तैयार करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि चौकीदार अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को दें।

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही।

मौके पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, मेहरमा प्रभाग की पुलिस निरीक्षक रूबी मिंज, थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सहित मेहरमा थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न बीट के चौकीदार एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पटना में नल जल अनुरक्षकों का हल्ला बोल, ₹18 हजार मानदेय की मांग को लेकर JP गोलंबर पर प्रदर्शन

22 दिनों से धरना दे रहे नल जल अनुरक्षकों का सब्र आखिरकार टूट गया। छह सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति

लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ शोक दिवस, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में रविवार को शोक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में

मुर्शिदाबाद में 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकुड़ से महेशपुर तक कांपी धरती; रात में घरों से बाहर निकले लोग

पाकुड़। शनिवार की देर रात अचानक धरती में कंपन होने से पाकुड़ शहर से लेकर आसपास के इलाकों में लोगों के बीच हलचल मच गई।