ऑपरेशन मुस्कान: गोड्डा पुलिस ने 27 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल, चेहरे पर लौटी खुशी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गोड्डा पुलिस ने एक बार फिर सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर 27 लोगों को वापस लौटाया। नगर थाना परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को अपने हाथों से सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए लगातार प्रयास किया और गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। इसके बाद आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए।

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पुलिस पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। लाभुकों ने बताया कि मोबाइल फोन में जरूरी संपर्क नंबर, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां रहती हैं। ऐसे में मोबाइल गुम होने से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस की पहल से मोबाइल वापस मिलने के साथ उनकी चिंता भी दूर हुई।

गुम मोबाइल की सूचना तत्काल पुलिस को दें

शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस की तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराएं।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गोड्डा जेपीएन चौधरी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज, पुनि सह नगर थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक, नगर थाना के एसआई सहित पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे। शिविर में मोबाइल लेने पहुंचे लोग और उनके परिजन भी उपस्थित थे।

मोबाइल वापस मिलने पर कई लाभुकों ने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम मोबाइल की बरामदगी कर उन्हें संबंधित लोगों को वापस सौंपने की कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल